Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Ritu Nooran और Ex-Husband में छिड़ा विवाद, दी चेतावनी, अब उल्टी गिनती गिनना कर शुरू, देखें वीडियो

Jalandhar News: Ritu Nooran और Ex-Husband में छिड़ा विवाद, दी चेतावनी, अब उल्टी गिनती गिनना कर शुरू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Ritu Nooran और Ex-Husband में छिड़ा विवाद, दी चेतावनी, अब उल्टी गिनती गिनना कर शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को लेकर परिवार में छिड़ी बहस दिन प्रतिदिन सार्वजनिक होती जा रही है। दरअसल, पिता के इलाज में मदद के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड के बाद से विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद अब रितु नूरां और एक्स हसबेंड रुद्र संधू में विवाद ने तूल पकड़ ली है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगाए जा रहे है। वहीं बीते दिन रितु नूरां द्वारा ऑडियो सामने आई थी। जिसके बाद अब रूद्र संधू ने फिर से वीडियो जारी करके रितु नूरां पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है। वीडियो में रुद्र संधू द्वारा गालियां निकाली गई और नशे किए जाने के मामले को लेकर गंभीर आरोप रितु पर लगाए।

टीके लगाने को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद बताए कि उसका किसने इस्तेमाल किया। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे परिवार के बारे में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। रूद्र ने आगे रितु को सिर से लेकर पैरों तक फाड़ देने की धमकी दी है। रुद्र ने कहा कि मेरी लड़की के साथ तस्वीरें वायरल की गई, उसके बारे में रितु को सब पता है कि लड़की उसे किसने दी थी और मुझे छ्व्वारा किसने पहले लगाया था। रुद्र ने कहाकि सोया हुआ व्यक्ति मरे के बराबर होता है, ऐसे में वह मुझ पर आरोप लगा रही है। रितु को कहा कि वह जो वह अपने खाने (नशा) में खर्चा करता है, उतने में रितु के परिवार का राशन आता है।

रितु पर आरोप लगाए हैकि उसके खसम गिनने शुरू करें तो लाइनें लग जाएंगी। रुद्र ने आरोप लगाते हुए रितु को कहा कि उसकी औकात मेरे साथ रहने की नहीं थी। वहीं रितु पर मोबाइल, घड़ियां, शूज सहित अन्य सामान को लेकर कहाकि वह मेरे दिए हुए इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान रुद्र ने काफी गालियां निकाली और कहा कि अगर तूझे छोड़ा है तो किसी बात को लेकर छोड़ा है। जिसके बाद चेतावनी दी कि अब वह उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि रुद्र द्वारा रितु पर गंभीर आरोप लगाए गए हों।

इससे पहले भी वीडियो जारी करके रुद्र द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए है। बीते दिन भी निजी संबंधों पर बड़े खुलासे करते हुए उन्होंने रितु नूरां पर सीधा हमला बोला और कहा कि रितु उसे और अपने मासूम बच्चे को उस समय छोड़कर चली गई थी जब वह बच्चा महज 6 महीने का था, जो अब दो साल का हो चुका है। वर्तमान में रीतू के साथ नजर आ रहे ‘मंगी’ नाम के व्यक्ति की पहचान और हैसियत पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसी की वजह से उनके आपसी संबंध खराब हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि जब सुल्ताना नूरा अस्पताल में परिवार का हाल-चाल जानने गईं, तो वहां उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और उन्हें ताने मारे गए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here