Home Himachal>Baddi गौ माता के सम्मान में बददी में निकाली विशाल जनजागरण यात्रा, SDM के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गौ माता के सम्मान में बददी में निकाली विशाल जनजागरण यात्रा, SDM के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
गौ माता के सम्मान में बददी में निकाली विशाल जनजागरण यात्रा, SDM के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने व गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग उठाई

सचिन बैंसल, बददी: गौ सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सोमवार को बददी में भी विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बददी शहर में गौ रक्षक व गौ भक्त एक समूह में एकत्रित होकर विशाल काफिले में शामिल होकर लेबर चौक से पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए SDM कार्यालय बददी तक पहुंचे। गौ भक्तों ने इस दौरान पूरे बददी शहर को गौ माता की जय हो और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने व गौ हत्या को बंद करो के नारों से गूंजा दिया। युवाओं का बददी के व्यापारियों ने जगह जगह स्वागत किया और कहा कि अब गौ माता की बेकद्री अब सहन नहीं होगी। गौ सेवक हिंदू कार्यकर्ता विक्रम सिंह भड़ाना , शीतलपुर गौशाला के अध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी, बिलांवाली गौशाला संयोजक रिंकू लुबाणा, थाना गौशाला के धर्मपाल व हरे कृष्णा गौशाला प्रधान भारत भूषण, कन्यैहा गौधाम संजय बसंल व अन्य गौसेवकों ने बताया कि यह गौ सम्मान दिवस यात्रा का एक मात्र मकसद था कि भारत जैसे सनातनी देश में गौ माता को क्यों काटा जा रहा है जबकि यहां पर हम गाय माता की पूजा करते हैं। अंत में दून विधानसभा के बददी बरोटीवाला के विभिन्न कोनों से आए गौसेवकों ने एसडीएम बददी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

गौ हत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध-विक्रम भडाना

हिंदू संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता विक्रम सिंह भडाना ने बताया कि यह गौ सम्मान दिवस पूरे भारत में आयोजित किया गया। इसके गौ भक्तों की मांग थी कि गौहत्या पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए जिससे देशी गौवंश पूर्णतय सुरक्षित हो। इसके अलावा गौमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथा राष्ट्र धरोहर घोषित कर सम्मान दिया जाना चाहिए। गौ सेवा हेतू केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ संरक्षण मंत्रालय का गठन हो। गोचर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति बने, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित हो और वेदलक्षणा गोवंश से प्राप्त पंचगव्य उत्पादों का निर्माण एवं विपणन बढ़े। बाद में एसडीएम बददी संजीव धीमान ने बताया कि गौ संगठनों ने जो आज ज्ञापन दिया उसको आगामी कार्यालय के लिए आगे भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here