Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया Alert , देखें वीडियो

Jalandhar News: हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया Alert , देखें वीडियो

0
Jalandhar News: हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया Alert , देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चिलचिलाती गर्मी से आज सुबह लोगों को राहत मिली। दरअसल, आज सुबह अचानक हलकी बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को वर्षा होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

धूल भरी आंधी से वाहन चालकों को परेशानियां आ सकती हैं। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी देखी जा सकती है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि वायरल बुखार या संक्रमण से बचा जा सके। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जालंधरवासी लू और पसीने वाली गर्मी से परेशान थे।

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। उधर, फाजिल्का में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर 40 डिग्री के आसपास झुलसाती गर्मी के बाद लोगों को राहत तो जरूर मिली, लेकिन यह राहत कुछ नई परेशानियां भी साथ ले आई। रात लगभग 10 बजे आई तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र पावरकॉम ने बिजली सप्लाई रोक दी। सड़कें सूनी हो गईं और धूल के गुबार के साथ बारिश लगातार चलती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here