Home Punjab>Jalandhar Punjab News: एक्शन में आई AAP Party, सिसोदिया ने Jalandhar में तलब किए सभी MLA

Punjab News: एक्शन में आई AAP Party, सिसोदिया ने Jalandhar में तलब किए सभी MLA

0
Punjab News: एक्शन में आई AAP Party, सिसोदिया ने Jalandhar में तलब किए सभी MLA

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में राघव चड्‌ढा समेत 7 सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि बीते दिन 27 अप्रैल को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सातों सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दी थी, जिससे राज्यसभा में आप पार्टी की संख्या घटकर 3 रह गई, जबकि भाजपा की संख्या 113 हो गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में राघव चड्ढा के अलावा अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन सांसदों को भाजपा के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है।

दूसरी ओर आप पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। ऐसे में आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को सभी विधायक जालंधर तलब कर लिए हैं। इसमें ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। मीटिंग में सीएम भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिर भी माना जा रहा है कि इसमें 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here