Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 300 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: 300 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 300 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट की स्पेशल सेल टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल बरामद किया है। स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने दिनांक 26 अप्रैल को गश्त के दौरान शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की संदिग्धता के संबंध में नाकाबंदी के दौरान Y-Point सी.टी. इंस्टिट्यूट नजदीक प्रतापपुरा जालंधर में मौजूद थी। इस दौरान 2 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हे तलाशी के लिए नाके पर रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर PB09-AH-6441 हीरो स्पलेंडर से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गांव धर्म सिंह थाना महेता पुर, जिला जालंधर और कुलविंदर सिंह पुत्र गेजा सिंह निवासी गांव सैदूपुर, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदेव सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों मिलकर विभिन्न ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जा रही है। पूछताछ में ओर भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here