Jalandhar News: गुरु रविदास मोहल्ले में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के वेस्ट हलके में दो दिन पहले कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी थी। वहीं आज दोपहर फिल्लौर में स्थित गुरु रविदास मोहल्ले में स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अकलपुर रोड पर स्थित कबाड़ की बड़ी दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई, आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग से फायरमैन तुरंत गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर प्लास्टिक की बोतलों के अलावा लाखों रुपये का प्लास्टिक सामान पड़ा हुआ था, जिसके कारण आग तेज़ी से फैल गई। वहीं पार्षद ने बताया कि गिरदारी राम रिंकू का गोदाम है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना में दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि इलाके में सभी राजनीतिक लोग दौरा करके चले जाते है, लेकिन फ्लाईओवर की ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था और इलाके के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं आज भी दमकल विभाग को ट्रैफिक के कारण काफी सामना करना पड़ा।

पार्षद ने कहा कि अगर फ्लाईओवर बना होता तो दमकल विभाग को भारी ट्रैफिक का सामना ना करना पड़ता। पार्षद ने कहाकि जब तक दमकल विभाग की गाड़ी ट्रैफिक की कड़ी मशक्कत का सामना करके जब तक घटना स्थल पर पहुंचती है तब तक काफी नुकसान हो जाता है। उन्होंने दमकल विभाग की एक गाड़ी को खड़ा करने के लिए जगह देने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि लगभग एक साल पहले भी इसी कबाड़ की दुकान के मालिक का मैय्या भगवान दरबार के पास बने एक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। उस समय भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने में सफल रही थी। यह शहर में आग लगने की दूसरी घटना है; इससे पहले बस स्टैंड के पास सिगरेटों के एक खांचे में भी आग लग गई थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...