Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 200 पुलिस कर्मियों ने 19 इलाकों में दी दबिश, भारी मात्रा में नशा बरामद, 23 काबू

Jalandhar News: 200 पुलिस कर्मियों ने 19 इलाकों में दी दबिश, भारी मात्रा में नशा बरामद, 23 काबू

0
Jalandhar News: 200 पुलिस कर्मियों ने 19 इलाकों में दी दबिश, भारी मात्रा में नशा बरामद, 23 काबू

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के 19 इलाकों में विशेष कॉसो ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। दरअसल, “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर डिप्टी कमिशनर पुलिस इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लो, ADCP सिटी-1 आकृर्षि जैन, ADCP परमजीत सिंह PPS की नेतृत्व में 19 प्रमुख इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया।

यह सर्च ऑपरेशन हल्का स्तर के जीओ की निगरानी में सब-डिविजन स्तर पर संचालित किया गया। इसमें एसएचओ समेत 220 पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न टीमों का गठन करके नाकाबंदी और छापेमारी कर तलाशी ली गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.582.7 किलो हेरोइन, 500 ग्राम गांजा, 120 नशीली गोलियां और 110 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि नशीला पदार्थ विभिन्न स्थानों से पकडे गए 23 व्यक्तियों के कब्जे से बरामद किया गया।

काबू किए गए दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कुल 23 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज/रजिस्टर किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर प्रतिबद्ध है। नागरिकों की सुरक्षा के हित में इस प्रकार की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में नशा तस्करी और गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था को और मज़बूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here