जापान में लगेगी धुरंधर
फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट जल्द जापान में रिलीज किया जाना है। इसका एक टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है। इसे ऑपरेशन धुरंधर नाम दिया गया है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने की तैयारी में है। धुरंधर पार्ट 1 को जापान में रिलीज होता देख इंडियन फैंस काफी खुश हैं। वो टीजर के कमेंट में लिख रहे हैं कोनिचिवा ल्यारी। धुरंधर जापान में 10 जुलाई को रिलीज होगी। वहां इंडियन फिल्मों का अभी तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान की 3 इडियट्स और शाहरुख खान की पठान को काफी रिस्पॉन्स मिला था। वहीं श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश भी काफी थिएटर्स में लगी थी।View this post on Instagram