Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कोर्ट परिसर में फिर लिफ्ट में फंसे लोग, 30 मिनट बाद चीख पुकार सुन मदद के लिए भागे वकील, देखें वीडियो

Punjab News: कोर्ट परिसर में फिर लिफ्ट में फंसे लोग, 30 मिनट बाद चीख पुकार सुन मदद के लिए भागे वकील, देखें वीडियो

0
Punjab News: कोर्ट परिसर में फिर लिफ्ट में फंसे लोग, 30 मिनट बाद चीख पुकार सुन मदद के लिए भागे वकील, देखें वीडियो

लुधियानाः जिला के कोर्ट परिसर में एक बार फिर से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने की घटना सामने आई है। दरअसल, इस बार बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में 2 लोग (एक एडवोकेट क्लर्क और एक अन्य) करीब 35 मिनट तक फंसे रहे। अंधेरे और घुटन के बीच फंसे दोनों युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे, जिसके बाद उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार ने बताया कि वह शाम करीब 5:13 बजे पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट से जोर-जोर से खड़खड़ाने और किसी के टकराने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

जब वे पास पहुंचे तो अंदर से बचाओ-बचाओ की चीखें आ रही थीं। दिनेश ने तुरंत लिफ्ट ऑपरेटर को इसकी सूचना दी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की ओर जा रही थी तभी अचानक लाइट चली गई और लिफ्ट पहले फ्लोर पर पहुंचने से पहले ही अटक गई। ऑपरेटर ने मौके पर पहुंचकर मैनुअल तरीके से लिफ्ट को पांचवीं मंजिल से ऊपर खींचा जिसके बाद लिफ्ट को पहले फ्लोर के लेवल पर लाया गया। गेट खोलते ही दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।

करीब 35 मिनट तक बंद डिब्बे जैसी लिफ्ट में फंसे रहने के कारण दोनों युवक बुरी तरह घबरा गए थे और उन्हें पसीने आ रहे थे। बाहर निकलते ही उन्हें पानी पिलाया गया और पंखे की हवा देकर सामान्य किया गया। बता दें कि लुधियाना कोर्ट परिसर में लिफ्ट फंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी लिफ्ट में लोग फंस गए थे। बार-बार हो रहे इन हादसों के कारण वकीलों और कोर्ट आने वाले लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि लिफ्ट की समय पर मेंटेनेंस न होना और पावर बैकअप की कमी जानलेवा साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here