Home Punjab>Kapurthala Punjab News: गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरियां करने वाला Handicap आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरियां करने वाला Handicap आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरियां करने वाला Handicap आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

15 से ज्यादा मामलों में है नामजद

कपूरथलाः धार्मिक नगरी सुल्तानपुर लोधी में पिछले कुछ दिनों से रातों के दौरान चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल था। वहीं अब सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो अलग-अलग जगहों पर इस घटनाओं को अंजाम देता था। जानकारी देते हुए, एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें बीते दिनों गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने की कई शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस ने एक सीसीटीवी कब्जे में ली जिसमें एक हैंडिकैप व्यक्ति स्कूटी पर घटनाओं को अंजाम देता नजर आ रहा है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया जिसकी पहचान इंदरजोत सिंह निवासी बिशनपुरा अराइयां थाना कोतवाली के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और इससे पहले विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और एक रॉड बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया और उसका रिमांड हासिल कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की पूरी संभावना है, जिससे अन्य घटनाओं का भी पता चल सकता है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here