Home Punjab>Amritsar Punjab News: महिला से सोने की चेन झपटने वाले बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: महिला से सोने की चेन झपटने वाले बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: महिला से सोने की चेन झपटने वाले बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस स्टेशन डिवीजन-B ने महिला से सोने की चेन छीनने वाले 2 लोगों को काबू किया है। घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जसबीर कौर, निवासी दिलबाग नगर, अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह चटीविंड चौक के पास मौजूद थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात युवक आए और उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

घटना के बाद थाना बी-डिवीजन पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर Gurpreet Singh Bhullar और एडीसीपी सिटी-3 Harpal Singh के निर्देशों पर पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच की। जांच दौरान एसीपी ईस्ट Kamaljit Singh और थाना बी-डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर Baljinder Singh की निगरानी में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ लाली (32), निवासी लखना, जिला तरनतारन और यादविंदर सिंह उर्फ यादा (47), निवासी अकबरपुर, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और छीनी गई सोने की चेन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वे किसी अन्य स्नैचिंग या आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

वहीं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गुरलाल सिंह के खिलाफ पहले भी वर्ष 2022 में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज है। वहीं यादविंदर सिंह के खिलाफ पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here