Home Punjab>Amritsar Punjab News: Social Media Platform से हो रही थी नशे और हथियारों की तस्करी, 4 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: Social Media Platform से हो रही थी नशे और हथियारों की तस्करी, 4 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: Social Media Platform से हो रही थी नशे और हथियारों की तस्करी, 4 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलो हेरोइन, 4 आधुनिक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे। ये आरोपी पंजाब में आगे सप्लाई करने के लिए नशे और हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। पुलिस ने थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में तरसेम सिंह उर्फ कहिरो उर्फ पहलवान, निवासी तरनतारन शामिल है, जिनके खिलाफ पहले से ही 16 मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी अरशदीप सिंह है जो युवा उम्र का है और मज़दूरी करता था। पुलिस के मुताबिक मुख्य सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ किशन है जो विदेश बैठकर पूरे नेटवर्क को चला रहा था और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे और गैंगस्टरवाद से बचाना है। उन्होंने कहा कि विदेश और सीमा पार बैठे अपराधी युवाओं को पैसे और विदेश भेजने के लालच में अपराध की ओर भटका रहे हैं। उन्होंने माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सही रास्ते पर लाएं। पुलिस अब इस मॉड्यूल के अगले और पिछड़े संबंधों की तलाश कर रही है और और साथियों की तलाश जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here