Home Chandigarh Punjab विधानसभा स्पेशल सेशनः Mobile Use को लेकर भड़के CM Mann, रखे ये मुद्दे, देखें Live

Punjab विधानसभा स्पेशल सेशनः Mobile Use को लेकर भड़के CM Mann, रखे ये मुद्दे, देखें Live

0
Punjab विधानसभा स्पेशल सेशनः Mobile Use को लेकर भड़के CM Mann, रखे ये मुद्दे, देखें Live

चंडीगढ़ः मई दिवस को लेकर पंजाब विधानसभा सेशन की कार्यवाही जारी है। इस दौरान सभी अपने मुद्दों को विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आगे रख रहे हैं। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस विधायकों को लेकर कहा कि वह सदन में मोबाइल यूज कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस और AAP के विधायकों में बहस हो गई और सदन में हंगामा हो गया। वहीं सीएम मान ने मजदूर दिवस की बधाई दी और मजदूरों को श्रद्धांजलि भी भेंट की गई जो काम दौरान किसी हादसे का शिकार हो गए। वहीं विपक्ष और पक्षी पार्टियों ने अपने-अपने मुद्दे रखे और मजदूरों के हकों की बात की।

मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने मई दिवस पर प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि आज ‘मजदूर दिवस’ पर विधानसभा का यह विशेष सत्र बुलाया गया है, ताकि मजदूरों को सम्मान दिया जा सके। मजदूर देश, समाज और राज्य के निर्माण की रीढ़ होते हैं। उनके खून-पसीने से ही हर निर्माण कार्य सफल होता है।

वहीं, हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मई दिवस को लेकर मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट करने और मजदूरों के हकों की बात करने के लिए विधानसभा का स्पेशल सेशन लगाया गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपनी संविधान विरोधी सोच का प्रगटावा करते हुए आज के ऐतिहासिक दिन को सियासी हितों के लिए वॉकआउट करके गई है। आज जहां लाखों मजदूर, दलित और कीरती लोग पूरे देश और दुनियां में धार्मिक कार्यक्रम करवाकर मजदूर दिवस मना रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा इस विशेष सेशन की तारीफ करने के बजाए मॉक सेशन लगा दिया है जिससे लोगों को आज पता चल गया है कि भाजपा संविधान के बिल्कुल उलट है और वह संविधान को नहीं मान रही है। आज उनका मजदूर विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। आज विपक्ष को मजदूरों और उन कीरती लोगों को नमन करना चाहिए था जिनकी बदोलत वह आज बड़ी बड़ी इमारतों में बैठे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here