Home Punjab>Pathankot Punjab News: LPG Gas की कीमतों का होटल ओर रेस्टोरेंट पर असर, कारोबारियों का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: LPG Gas की कीमतों का होटल ओर रेस्टोरेंट पर असर, कारोबारियों का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: LPG Gas की कीमतों का होटल ओर रेस्टोरेंट पर असर, कारोबारियों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः ईरान इजरायल युद्ध के बाद पूरे विश्व को तेल और एलपीजी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आज केंद्र सरकार ने भारत में एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक होटल, रेस्टोरेंट ओर रिजॉर्ट पर पड़ेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब होटल, रेस्टोरेंट ओर रिजॉर्ट एसोसिएशन के वाइस प्रधान राकेश ओल ओर होटल कारोबारी अवतार कलेर ने बताया कि इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर उनके कारोबार पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपने टैक्स में कमी करके हमें भी कमर्शियल एलपीजी पर राहत देनी चाहिए। अगर सरकार ने ऐसे नहीं किया तो आने वाले समय में कई होटल ओर रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे, जिस से देश में बेरोजगारी ओर बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों को भी खाने पीने का सामान भी पहले से अधिक महंगा मिलेगा।

बता दें कि आज ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज किए है। 19 किलो का एचपी का रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा।

राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 का हो गया है, जो पहले 2078.50 में मिलता था। लुधियाना में रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी, जबकि पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट, इन सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here