Home National बदमाशों से बचते हुए तेज रफ्तार Pickup चालक ने मां और गर्भवती बेटी को कुचला, एक की मौत

बदमाशों से बचते हुए तेज रफ्तार Pickup चालक ने मां और गर्भवती बेटी को कुचला, एक की मौत

0
बदमाशों से बचते हुए तेज रफ्तार Pickup चालक ने मां और गर्भवती बेटी को कुचला, एक की मौत

झुंझुनूंः जिले के चिड़ावा में देर रात एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक बर्तन व्यापारी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। व्यापारी अपनी पिकअप लेकर बचने के लिए भागा तो बदमाशों ने भी उसका बोलेरो से पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क ‎‎किनारे पैदल चल रही दो महिलाएं एक गाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे एक महिला की ‎‎मौत हो गई, जबकि उसकी गर्भवती बेटी घायल है। हादसे के बाद गर्भवती को झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा एसआई कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा मॉर्च्युरी में रखवाया।

जानकारी देते चिड़ावा एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि शहर के बर्तन व्यापारी महावीर महरिया ने बताया है कि पैसों को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो और अन्य वाहनों में सवार होकर आए 7 से 8 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर लोहे के सरियों और रॉड से लैस थे। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे घबराकर गाड़ी असंतुलित हो गई और दीवार से जा टकराई।

इसी दौरान दोनों गाड़ियों में से किसी एक ने मां-बेटी को टक्कर मारी है। हालांकि ये जांच कर रहे हैं कि टक्कर किससे हुई। पुहानिया निवासी ‎‎सुरेश शुक्रवार को पत्नी संतोष के ‎साथ गर्भवती बेटी मोनिका का ‎इलाज कराने चिड़ावा आया था। वे‎ सूरजगढ़ रोड पर एक डॉक्टर को ‎दिखाने के बाद रात को वापस गांव‎ जाने के लिए पैदल ही सूरजगढ़‎ मोड़ की तरफ आ रहे थे, लेकिन 100 ‎मीटर आगे जाने के बाद एक गाड़ी ने मां-बेटी को कुचल‎ दिया। इस घटना में संतोष की मौके पर ही‎ मौत हो गई, जबकि बेटी मोनिका‎ गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरेश‎ साइड में होने के कारण बच गया।‎

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here