Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गुस्से में पति ने फाड़ें धार्मिक Bible के अंग, पत्नी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: गुस्से में पति ने फाड़ें धार्मिक Bible के अंग, पत्नी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: गुस्से में पति ने फाड़ें धार्मिक Bible के अंग, पत्नी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव चक्क देसराज में धार्मिक बाइबल के अंग फटने को लेकर मामला गरमा गया। जहां दपंति के विवाद को लेकर धार्मिक बाइबल के अंग पति द्वारा फाड़े गए। इस मामले को लेकर पत्नी ने पति पर ये आरोप लगाए है। पीड़ित मोनिका ने कहा कि पति सुरजीत ने धार्मिक बाइबल के अंग फाड़ दिए। पीड़ित ने कहा कि पति उसके साथ अक्सर झगड़ा करता है और पति ने उसे काफी परेशान किया हुआ है।

वहीं बीते दिन वह वचन का पाठ कर रही थी। इस दौरान पति ने गुस्से में आकर वचन के अंग फाड़ दिए और कहने लगे कि अगर वह उसे बचा सकते है तो वह उसे पुकार लें। इस मामले को लेकर चर्च के पास्टर को सूचना दे दी है। महिला ने कहा कि वह 4 साल से चर्च में जाती है और बाइबल का पाठ करती है। आरोप है कि पति उसे चर्च जाने से भी मना करता था और उसका चर्च में जाना बंद करवा दिया है।

महिला का आरोप है कि पति ने वचन की बेअदबी की है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और पति के खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए अपील की है। वहं मामले के संबंध में फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here