Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, LCD सहित अन्य सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, LCD सहित अन्य सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, LCD सहित अन्य सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया थाना के गांव ढंडियां में बीती रात चोरों द्वारा एक NRI के घर को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। चोर घर से हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते घर की देखभाल कर रही बूटा सिंह की पत्नी रेशम कौर ने बताया कि चोरों ने पहले भी इस घर को निशाना बनाया था और घर का सारा सामान चोरी कर लिया था। अब दोबारा चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से LCD, एक इन्वर्टर बैटरी और कुछ पीतल के बर्तन चुराकर मौके से फरार हो गए। चोरी घर से करीब 50 से 70 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं।

वहीं समाजसेवी रामपाल ढेसी ने बताया कि इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले भी चोरों ने इस घर को निशाना बनाया था और अब फिर चोरों ने उसी घर को निशाना बनाकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। इलाके के निवासियों ने मांग की है कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाए और इलाके में हो रही चोरियों पर लगाम लगाई जाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here