Home National ASI ने की आत्महत्या, Mess में फंदे से झूलता मिला शव

ASI ने की आत्महत्या, Mess में फंदे से झूलता मिला शव

0
ASI ने की आत्महत्या, Mess में फंदे से झूलता मिला शव

भीलवाड़ाः एएसआई द्वारा थाने की मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उनकी पहचान विष्णु कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद थाने में शोक का माहौल है। सभी घटना को लेकर हैरान हैं, क्योंकि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक वे पूरी तरह सामान्य थे और उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर खाना खाया था। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी देते एएसपी पारस जैन ने बताया कि एएसआई विष्णु कुमार शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक थाने में ही अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने वहां हंसी-मजाक किया और साथ में डिनर भी किया। इसके बाद वे अपने क्वार्टर चले गए। पुलिस का अनुमान है कि आधी रात के बाद वे चुपचाप क्वार्टर से निकलकर थाने की मेस में पहुंचे और वहां फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब पुलिस के जवान मेस में चाय-नाश्ते के लिए पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका हुआ था। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। शव को फंदे से उतारकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने उनके परिवार को सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here