Home National सरकारी स्कूल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

सरकारी स्कूल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
सरकारी स्कूल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
दुर्गः पोटिया कला इलाके में शुक्रवार रात शासकीय स्कूल में आग लगने का मामला सामने आया है। स्कूल में प्रिंसिपल कक्ष में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और स्कूल के जरूरी कागज भी सुरक्षित बचा लिए गए।
जानकारी मुताबिक, बीती रात करीब 8:46 बजे पोटिया कला स्थित शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने बिना देर किए एक दमकल टीम को मौके के लिए रवाना किया। दमकल टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि प्रिंसिपल के कमरे से तेज धुआं और आग निकल रही थी। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत धुएं और आग से भरे कमरे के घुसकर कड़ी मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका। हालांकि प्राचार्य कक्ष का कुछ सामान जलकर खाक हो गया है, लेकिन समय रहते टीम और गांव वालों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन कर्मियों ने खास तौर पर कमरे में रखे शासकीय दस्तावेजों को बचाने पर ध्यान दिया। इस कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने काम किया। वहीं घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। अभी आग लगने के स्टीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर जांच जारी है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here