Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ई-रिक्शा और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, 3 घायल

Jalandhar News: ई-रिक्शा और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, 3 घायल

0
Jalandhar News: ई-रिक्शा और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, 3 घायल

जालंधर, ENS: नकोदर के नूरमहल रोड पर संगतपुर बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया।

इस मामले में बिलगा पुलिस ने कार चालक बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब कार (PB 43 H 0452) और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ई-रिक्शा के मालिक कुलदीप सिंह (58) की मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह दुकानों पर कैंपरों से पानी की सप्लाई देने जा रहे थे।

मृतक के भाई अमरजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी फिल्लौर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई कुलदीप सिंह को मृत पाया। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह ई-रिक्शा पर सामान लेकर नूरमहल की तरफ जा रहे थे। कार चालक की पहचान बिट्टू कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी माछीवाड़ा, लुधियाना के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह नकोदर से माथा टेकने के बाद माछीवाड़ा जा रहा था। घटना के दौरान कार में चालक का परिवार मौजूद था। इस दौरान संगतपुर अड्डे पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल हुए।

बिलगा थाने के एएसआई बगीचा सिंह ने बताया कि सुबह 112 पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और 3 तीन लोग घायल थे। घायलों को एंबुलेंस से फिल्लौर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को फिल्लौर सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने कार चालक बिट्टू कुमार को हिरासत में ले लिया है और परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here