Home Punjab>Ludhiana Punjab News: CICU से बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora का आया बयान, इतने करोड़ से होगा Infrastructure मजबूत, देखें वीडियो

Punjab News: CICU से बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora का आया बयान, इतने करोड़ से होगा Infrastructure मजबूत, देखें वीडियो

0
Punjab News: CICU से बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora  का आया बयान, इतने करोड़ से होगा Infrastructure मजबूत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के औद्योगिक क्षेत्र फोकल प्वाइंट में आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स ( CICU ) कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री अरोड़ा ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों पर करीब 52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे फोकल प्वाइंट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।

अरोड़ा ने जानकारी दी कि इससे पहले 2022 से 2024 के बीच करीब 42 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया था, जिसमें 10 करोड़ निगम द्वारा खर्च किए गए थे। अब बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। परियोजना के तहत 16 करोड़ रुपए सड़कों के निर्माण पर, 21 करोड़ रुपए पार्कों के विकास पर, 6 करोड़ रुपए सीवरेज और वाटर सप्लाई पर तथा 9 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट्स पर खर्च किए जाएंगे। मंत्री अरोड़ा ने CICU के प्रधान उपकार सिंह आहूजा के साथ उद्योगपतियों की समस्याओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कारोबारी लंबे समय से सड़कों की खराब हालत और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर परेशान थे, जिनका समाधान किया जा रहा है। अरोड़ा ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलती हैं कि मजदूरों को वेतन मिलने के दिनों में झपटमारी और लूटपाट की घटनाएं होती हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे वर्करों को नकद भुगतान की बजाय सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करें। मंत्री ने बताया कि पीएनजी गैस की सप्लाई कोहाड़ा तक पहुंच चुकी है और इसे शहर में भी शुरू किया जाएगा। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कारोबारियों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को बेहतर माहौल देने के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी परियोजनाएं जारी रहेंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here