Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: साइबर ठगों ने विदेश में बेटे के नाम पर पूर्व टीचर से ठगे 10 लाख रुपए

Jalandhar News: साइबर ठगों ने विदेश में बेटे के नाम पर पूर्व टीचर से ठगे 10 लाख रुपए

0
Jalandhar News: साइबर ठगों ने विदेश में बेटे के नाम पर पूर्व टीचर से ठगे 10 लाख रुपए

जालंधर, ENS: विदेश में नौजवान बेहतर भविष्य के लिए नौकरी कर रहे है। ऐसे में साइबर ठगों द्वारा विदेश में बैठे नौजवानों के नाम पर परिजनों से ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। दरअसल, पंजाब के कई लोगों को विदेश में बैठे युवक-युवतियों का एक्सीडेंट होने या हत्या किए जाने के नाम पर परिजनों को साइबर ठगों द्वारा फोन की घटनाएं सामने आ रही है। जिसके बाद साइबर ठगों द्वारा पैसों की मांग की जाती है और उनसे केस से निकलने के लिए पैसे ठगे जाते है। ऐसा ही एक मामला रिटार्यड टीचर से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

जहां करतारपुर के पास गांव में रहने वाले सरकारी स्कूल के सेवानिवृत्त टीचर से 10 लाख रुपये ठगों द्वारा पैसे ऐंठे गए। जानकारी के अनुसार ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर बुजुर्ग शिक्षक को फोन किया और कहा कि कनाडा में रहता उनका बेटा हत्या के एक मामले में फंस गया है। ऐसे में मामले को दबाने के नाम ठगों द्वारा पीड़ित से पैसों की मांग की गई। घबराए शिक्षक ने उनके झांसे में आकर करीब 8 लाख रुपये अलग-अलग माध्यमों से भेज दिए। इसके बाद ठगों ने उनकी बेटी को भी उसी मामले में फंसाने की धमकी दी और 2 लाख रुपये और ऐंठ लिए।

इस तरह कुल 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि ठगों ने करीब तीन दिनों तक लगातार फोन कॉल और संदेशों के जरिए बुजुर्ग दंपत्ति को मानसिक दबाव में रखा और उन्हें यह महसूस कराया कि वे किसी कानूनी गिरफ्त में हैं। जब परिवार ने बाद में अपने परिचितों से बात की, तब इस ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here