Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Electric कारोबारी की Car से Bag चोरी, पलक झपकते ही लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: Electric कारोबारी की Car से Bag चोरी, पलक झपकते ही लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Electric कारोबारी की Car से Bag चोरी, पलक झपकते ही लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर: नामदेव चौक स्थित CM मान निवास के पास व्यापारी की कार से चोर बैग निकालकर ले गया। फगवाड़ा गेट मार्केट में इलेक्ट्रानिक कारोबारी भरत ककड़िया ने बताया कि बैग में कैश, दुकान के बिल और गोल्ड की अंगूठियां और चेन थी। घटना करीब देर रात 10 बजे के करीब की है। व्यापारी ने बताया कि वह अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी से स्टेडिमय में खेलने के लिए जा रहा था। इसी बीच अचानक गाड़ी के टायर से हवा निकल गई। पास के पेट्रोल पंप पर हवा भरवाने के लिए आदमी लाने गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जब वह खुद स्टेपनी बदलने के लिए जैक निकाल रहा था तो बाइक सवार युवक पलक झपकते बैग उठाकर ले गया। व्यापारी ने घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी।

मौके पर पहुंच एएसआई हीरा लाल ने व्यापारी की शिकायत दर्ज की। एएसआई ने कहा कि चोरी व्यापारी की गलती से हुई है, फिर भी सीसीटीवी खंगालकर चोर को पकड़ा जाएगा। पीड़ित कारोबारी भरत ककड़िया ने बताया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। जब वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हंसराज स्टेडियम की ओर जा रहे थे, तब लुटेरों ने चलती गाड़ी के टायर पर तेजधारदार चीज से कट मार दिया। देखते ही देखते टायर की हवा 40 से जीरो हो गई। गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर जब वे टायर चेक करने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर गए, तभी लुटेरों ने मौका पाकर गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया।

पीड़ित भरत ककड़िया ने बताया कि लुटेरों ने दुकान से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है जिसने गाड़ी के आसपास कई चक्कर काटे और बड़ी सफाई से बैग निकालकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि अगर वह सुनसान जगह रुकते, तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। व्यापारी ने बताया कि बैग में 3 सोने की अंगूठियां और 1 कीमती स्टोन वाला लॉकेट, 40 हजार कैश था। उसका 4 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। घटना के बाद शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के नेता सहदेव मार्केट, स्वर्णकार एसोसिएशन, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान मौके पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट भी व्यापारी देता है और चोट भी व्यापारी ही खाता है।

हालांकि, पुलिस अधिकारी हीरा लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा ने भी पीड़ित से फोन पर बात की और पुलिस को तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा कि ये चोरी लापरवाही से हुई है। इस पर व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि यह लापरवाही नहीं बल्कि एक संगठित गैंग द्वारा की गई लूट है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here