Home Himachal>Una हिमाचल के जिला ऊना में पकड़ा एक किलो पांच ग्राम चिट्टा, तीन युवक काबू

हिमाचल के जिला ऊना में पकड़ा एक किलो पांच ग्राम चिट्टा, तीन युवक काबू

0
हिमाचल के जिला ऊना में पकड़ा एक किलो पांच ग्राम चिट्टा, तीन युवक काबू

ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एस टी एफ पुलिस ने एक किलो पांच ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी STF, NR, Kangra पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषगढ शिव मन्दिर के नजदीक गाड़ी संख्या एचपी 20 जे 6570) की तलाशी ली तो जांच दौरान 1.005 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। तीनों आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक गुरमुख सिंह निवासी गांव व डाकघर बरनोह तहसील व जिला ऊना व रमन कुमार निवासी समूर कलां, तहसील व जिला ऊना, सर्वजीत सिंह उर्फ विन्दर निवासी गांव अप्पर देहलां, डाकघर लोअर देहलां, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here