Home Himachal>Una कार की टक्कर से युवक घायल,चालक फरार

कार की टक्कर से युवक घायल,चालक फरार

0
कार की टक्कर से युवक घायल,चालक फरार

ऊना /सुशील पंडित : ऊना के पीएमआर होटल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मुन्ना लाल निवासी गलुआ ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार राजवीर के साथ पैदल जा रहा था। इसी दौरान मैहतपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने पीछे चल रहे राजवीर को टक्कर मार दी। हादसे में राजवीर की टांग में गंभीर चोट लगी, जिसे एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here