Home Punjab>Amritsar Punjab News : Border पार से आई 12 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

Punjab News : Border पार से आई 12 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

0
Punjab News : Border पार से आई 12 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के तीन सदस्यों को 12 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह निवासी गांव सकतरा (तरनतारन), अरविंदर सिंह और जशनप्रीत सिंह निवासी गांव बुग्गा जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरजंट को ड्रोन के जरिए बड़ी खेप प्राप्त हुई है और वह इसे अपने साथियों तक पहुंचाने जा रहा है। इस पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अमृतसर-छब्बाल रोड पर टोल प्लाजा के पास विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने काले रंग का हीरो मोटरसाइकिल (पी बी 46 ए एल 2286) भी जब्त किया है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 28 दिनांक 02-05-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे-पीछे के लिंक जोड़ने हेतु जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here