Home National पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: रुझानों में TMC से आगे निकली BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: रुझानों में TMC से आगे निकली BJP

0
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: रुझानों में TMC से आगे निकली BJP

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज 4 मई को मतगणना यानी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डाक पत्रों वाले वोटों की गिनती के बाद 9 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव में सबकी नजरें राज्य की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 123 सीटों और टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है। भबानीपुर सीट पर हुए पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है।

Read in English: https://encounternews.in/latest-news/assembly-elections-result-2026-counting-underway-amid-tight-security-will-this-year-bring-some-twists/

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले राउंड में ममता बनर्जी ने 1996 वोटों से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी पर बढ़त बना ली है। सुवेंदु अधिकारी को पहले राउंड की गिनती में 1670 वोट मिले हैं। वहीं ममता बनर्जी को 3666 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, ‘भवानीपुर में 6-7 राउंग की गिनती के बाद मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नंदीग्राम में मुझे अपेक्षा से ज्यादा वोट मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार हिंदू एकीकरण हुआ है। मुसलमान जिस तरीके से TMC को वोट देतें हैं, इस बार उस तरीके से नहीं दिया है। कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को गए हैं। अभी इतनी जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है।’

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/india/sai-sudarshans-blast-breaks-chris-gayles-long-standing-record-2/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here