Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शॉल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: शॉल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: शॉल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड पर फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों में घटना स्थल से दूर किया, वहीं दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मनीष चौहल की फैक्टरी में यह आग लगी है। बता दें कि ताजपुर रोड पर बनी यह सालों पुरानी फैक्टरी है। इस फैक्टरी में कई बार आग लग चुकी है। कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सुबह 8 बजे ताजपुर रोड पर शॉल की फैक्टरी में आग लग गई।

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में जानी नुकसान होने से टल गया, लेकिन माली नुकसान कितना हुआ है इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सका। फैक्टरी के कर्मी अजय प्रजापति ने कहाकि सुबह 8 बजे वह फैक्टरी में काम करने के लिए और देखा कि फैक्टरी में आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने मालिक को आग लगने की सूचना दी।

एएसआई श्रवण कुमार ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। सुबह 8.30 बजे आग लगने की कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। फैक्टरी में शॉल बनाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान फैक्टरी में कर्मी मौजूद नहीं थे। वहीं दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here