Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवती की मौत मामले में Travel Agent Jaskaran और Asha Rani के खिलाफ FIR दर्ज

Jalandhar News: युवती की मौत मामले में Travel Agent Jaskaran और Asha Rani के खिलाफ FIR दर्ज

0
Jalandhar News: युवती की मौत मामले में Travel Agent Jaskaran और Asha Rani के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट के चक्कर में आकर आबादपुरा में रहने वाली लड़की की ओमान में 23 वर्षीय अंकिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा बीती देर शाम सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया था। परिजनों द्वारा ट्रैवल एजेंट जसकरण सहित अन्य पर मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की गई थी। जिसके बाद घटना स्थल पर डिप्टी मेयर सुभाना और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां डिप्टी मेयर ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

इस मामले को लेकर मृतक की मां मोनिका के बयान दर्ज करके पुलिस ने थाना 6 में ‘जे.आर. एंटरप्राइजेज’ ट्रैवल एजेंट जसकरण सिंह और आशा रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक लड़की की माँ ने बताया कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एजेंट जसकरण के संपर्क मे आये थे। जिसके बाद वह पुलिस लाइन अंबिका टावर स्थित ‘जे.आर. एंटरप्राइजेज’ में पहुंचे, जहां एजेंट ने शारजहां की जगह बच्ची का ओमान का वीजा लगा दिया। जसकरण ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अंकिता को ओमान में घरेलू काम के लिए भेजा जाएगा। जिसकी एवज में उसे 30,000 रुपये मिलेंगे। परिवार ने 71,000 रुपए और अंकिता का पासपोर्ट एजेंट को सौंप दिया। 2 अक्टूबर 2025 को अंकिता दिल्ली से ओमान रवाना हो गई थी।

ओमान पहुंचने के 3 दिन बाद बेटी का कोई फोन नहीं आया। उसके बाद बेटी का फोन आया कि उससे फोन छीन लिया गया है और उसे टार्चर किया जा रहा है। जिसके बाद फोन आया और बेटी को वापिस भेजने के लिए 3.70 लाख की मांग की गई। इस दौरान 22 अप्रैल तक बेटी का कोई फोन नहीं आया। 24 अप्रैल को बेटी की सहेली अमन का फोन आया कि अंकिता की मौत हो गई। आरोप है कि 7 महीने से ना तो बेटी को सैलेर दी गई और ना उन्हें पता था कि वहां पर बेटी को वह मार देंगे। इस मामले को लेकर मां ने जसकरण और आशा रानी के खिलाफ बेटी की मौत को लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here