Home National Retired आरक्षक के बेटे ने भरी सड़क पर किया खतरनाक Stunt, पुलिस ने पकड़कर लगाई फटकार, देखें वीडियो

Retired आरक्षक के बेटे ने भरी सड़क पर किया खतरनाक Stunt, पुलिस ने पकड़कर लगाई फटकार, देखें वीडियो

0
Retired आरक्षक के बेटे ने भरी सड़क पर किया खतरनाक Stunt, पुलिस ने पकड़कर लगाई फटकार, देखें वीडियो

रायगढ़ः जिले में रिटायर्ड आरक्षक के बेटे द्वारा बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए वीडियो बनाना और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना उस समय भारी पड़ गया जब उसकी वीडियो वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका भारी चालान किया। इसके अलावा रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने माफी भी मांगी है।

जानकारी मुताबिक, हुंकराडीपा तमनार रोड का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा था। स्टंट करने वाले युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई, जो ग्राम कुंजेमुरा का निवासी है। शाश्वत के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। शाश्वत ने बिना हेलमेट पहने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जो बाद में वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। ऐसे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान करवाई। युवक की पहचान शाश्वत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।

इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 हजार रुपए जुर्माना की कार्रवाई की। इसके अलावा थाना प्रभारी ने युवक को समझाया कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना बहुत खतरनाक होता है और इससे बड़े हादसे हो सकते हैं। वहीं युवक ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस अधिकारियों से माफी मांगी और आगे से इस तरह न करने की बात कही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सार्वजनिक जगहों पर स्टंट करना गलत है और इससे जान का खतरा भी रहता है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी ऐसे काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here