Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नशे में धुत्त कार सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

Punjab News: नशे में धुत्त कार सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशे में धुत्त कार सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में फिरोजपुर रोड़ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक्टिवा सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में व्यक्ति का बचाव हो गया। वहीं हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार नशे में धुत्त था। जब उसे कार से बाहर निकाला तो इस कदर नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों द्वारा कार सवार से बात की गई तो वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।

उसे बुजुर्ग व्यक्ति पकड़ कर बात करने के लिए कह रहा था। हालांकि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने भी नशे का सेवन किया हुआ था। दूसरी ओर, एक्टिवा सवार वेद प्रकाश ने बताया कि वह एक्टिवा में पेट्रोल डलवाकर लुधियाना से मुल्लापुर जा रहे थे। इस दौरान कार चालक ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। घटना में उनका बचाव रहा, लेकिन कार सवार से गाड़ी बेकाबू हो गई। हादसे में कार की पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं कार चालक के साथी सुरेश ने बताया कि वह रायकोट जा रहे थे। इस दौरान उनका साथी कार चला रहा और रायकोट वापिस जा रहे थे। सुरेश ने कहा कि माना कि उसने शराब का सेवन किया है, लेकिन हादसे के बारे में उसे कुछ नहीं पता। पुलिस ने घटना स्थल से कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार चालक दोनों व्यक्तियों को ड्रोप टेस्ट करवाने के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here