बीती रात बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। लुक की बात करें तो विक्की-कैटरीना ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। विक्की ब्लैक पैंट-ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट पहने नजर आए। वहीं कैटरीना ब्लैक ओवरकोट में बहुत ग्लैमरस नजर आई। मिनिमल मेकअप ने कैटरीना काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए थे। कपल ने साथ ने पैपाराजी को जमकर पोज दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। लंबे समय बाद कैटरीना और विक्की को साथ देखकर फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं। उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।View this post on Instagram