Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नाबालिग से जबरन संबंध मामले में 3 खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: नाबालिग से जबरन संबंध मामले में 3 खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नाबालिग से जबरन संबंध मामले में 3 खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में हल्का फिल्लौर में नाबालिग से जबरन संबंध मामले में 3 के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलगा की पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरन संबंध के मामले में महिला, उसके पति और ननदोइये के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित लड़की की माता के बयानों के अनुसार, वह एक गृहिणी है और उसकी 2 बेटियां हैं। 29 मई की रात करीब 8 बजे उसने देखा कि उसकी 16 साल की बेटी घर पर नहीं थी।

परिवार द्वारा लड़की को कई जगह ढूंढा गया, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाली मनप्रीत कौर, उसका पति करण और ननदोईया जसप्रीत मिलकर लड़की को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गए हैं। माता के अनुसार, उक्त लोग लगातार यह भरोसा देते रहे कि लड़की को वापस भेज दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में 2 जून को पीड़िता की बड़ी बहन द्वारा फोन पर सूचना मिली कि लड़की अमृतसर पहुंच गई है। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उसे घर वापस ले आए।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे विवाह का झांसा देकर अमृतसर ले जाया गया, जहां एक होटल में 30 मई की रात जसप्रीत द्वारा उसकी मर्जी के बिना जबरन संबंध बनाए गए। इस मामले से संबंधित पिंड में पंचायत भी बुलाई गई, पर दोषियों ने न तो गलती मानी और न ही पंचायत में हाजिरी भरी। डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़िता की माता के बयानों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 137(2), 87, 64, 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here