Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पैसों को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Punjab News: पैसों को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

0
Punjab News: पैसों को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

लुधियानाः हल्का साहनेवाल के गांव नूर वाले के साथ लगती कॉलोनी ग्रीन सिटी में 2 पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पैसे के लेन-देने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गली में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। लड़ाई की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों द्वारा गली में एक-दूसरे के साथ हाथापाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ने कहाकि उसके चाचे ने दूसरे पक्ष से 5 लाख रुपए लेने थे। इस दौरान उन्होंने 28 मई का समय दिया था। आरोप है कि वह लगातार पैसे देने को लेकर टाल-मटोल करते रहे। दूसरे पक्ष ने कई अन्य लोगों के भी पैसे देने है। उन्होंने कहा कि एक से दो दिन का समय दिया जाए। जिसके बाद चाचा पैसे लेने के लिए घर गए। जहां महिला ने कहा कि वह जल्द पैसे लौटा देंगे।

लेकिन व्यक्ति घर पर अक्सर नहीं मिलता। ऐसे में बेटे डीसी ने परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान चाचा और चाची पर हमला किया। जिसके बाद घटना की सूचना मिली तो वह सरपंच के साथ मिलकर घर गए और वहां दूसरे पक्ष द्वारा सरपंच की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें बदनाम किया जा रहा है। पैसे लिए हुए 5 से 6 महीने से अधिक समय हो गया। बेटी की शादी को लेकर पैसे लिए थे। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने मेहरबान थाने में शिकायत दे दी है और इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाए है कि सरपंच सहित 12 से 15 लोगों ने उन पर हमला किया। इस दौरान पति, बेटे, देवर को बुरी तरह से पीटा। महिला का आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिला जसबीर कौर ने कहा कि वह बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और गाली-गालौच करने लगे। आरोप है कि व्यक्ति ने दारू पी हुई थी। इस दौरान बाप-बेटा उससे गाली गालौच करने लगे। वहीं महिला घर में आकर उसके साथ हाथापाई करने लग गई। घटना के दौरान पति काम से घर आए और उस दौरान पति पर हमला कर दिया। महिला ने कहा कि वह बाइक ले जाने को लेकर कहने लगे, बाइक लेने के लिए नहीं आए। इस दौरान उन्होंने बाइक वापिस लेने से मना कर दिया और उसके बाद वह उससे हाथापाई करने लगे।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें 29 तारीख को शिकायत मिली है कि 28 तारीख को 2 पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर एमएलआर के अनुसार शिकायतकर्ता पक्ष को बुलाया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुुंचा। एमएलआर के अनुसार 2 से 3 चोटें आई है, लेकिन कोई गहरी चोट नहीं। मामले को लेकर कार्रवाई कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here