Home Punjab>Firozpur Punjab News: पराली को लगी भीषण आग, चपेट में आई झुग्गियां, देखें वीडियो

Punjab News: पराली को लगी भीषण आग, चपेट में आई झुग्गियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: पराली को लगी भीषण आग, चपेट में आई झुग्गियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के हुसैनी वाला रोड के पास गांव नवां बारे के पास सफैदियाँ वाली बस्ती में बीते दिन किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने का एक मामला सामने आया। जहां पास के खेतों में किसानों ने पराली जलाई थी, तेज हवा के कारण वह आग खेतों के पास बनी झुग्गियों तक पहुंच गई और झुग्गियों को अपनी चपेट में लिया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे।

एक झुग्गी के अंदर रोटी खा रहे बुज़ुर्ग झुग्गी में ही फंस गए जिन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। काफी मुश्किल से आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि उस इलाके में 35 से 40 झुग्गियां थीं। लेकिन आग वहां से आगे नहीं बढ़ सकी और पहले ही काबू कर ली गई। आग लगने से चार से 5 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं, जिनमें परिवार के घर में रखे बिस्तर, कूलर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।

पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के लिए समाजसेवी चंदन उर्फ चंदू उन परिवारों की मदद के लिए आगे आए और भावुक हो गए। बातचीत के दौरान चंदन उर्फ चंदू ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर देखी थी जिसमें इन परिवारों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था और आज वे इन परिवारों की मदद करने यहां आए हैं। पीड़ित परिवारों को शारीरिक आवरण के लिए कपड़े दिए गए हैं और अन्य जो भी वित्तीय सहायता चाहिए उसे उनकी टीम की ओर से परिवारों को प्रदान किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here