Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक्शन में आई पुलिस, ई-रिक्शा सहित कई वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

Jalandhar News: एक्शन में आई पुलिस, ई-रिक्शा सहित कई वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: एक्शन में आई पुलिस, ई-रिक्शा सहित कई वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस स्टैंड पुल के नीचे पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें गलत दिशा से आ रहे वाहनों के पुलिस द्वारा चालान काटे गए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अधिकतर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, ई-रिक्शा चालक सवारी उठाने को लेकर लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। इसी के साथ गलत दिशा में आ रहे दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कसा है।

मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर की हिदायतों पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि काफी समय से कुछ वाहन चालक रांग साइड से वाहन लेकर गुजर रहे थे। पुलिस द्वारा कई बार उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन उसके बावजूद कुछ वाहन चालक अभी भी ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना कर रहे थे। ऐसे में आज बस स्टैंड पुल के नीचे नाकेबंदी करके ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।

इसमें कुछ लोगों को समझाया भी गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग जिद करके गलत दिशा से गुजर रहे थे। जिसके बाद उनकी टीम के द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। इस कार्रवाई में ई-रिक्शा, ऑटो, दोपहिया वाहन के चालान काटे गए। आज की गई कार्रवाई में सभी गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, गलत दिशा से वाहन आने के कारण सड़क हादसे होते है। इसी के तहत आज वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here