Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक्टिवा ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी NIA टीम, देखें वीडियो

Jalandhar News: एक्टिवा ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी NIA टीम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: एक्टिवा ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी NIA टीम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा में हुए धमाके के मामले में आज सुबह डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे। वहीं फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी ली है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर एनआईए की टीम जांच में जुट गई है। ऐसे में आज घटना स्थल का जायजा लेने के लिए एनआईए की टीम मौके पर पहुंची है।

जहां टीम द्वारा सबूत जुटाए जा रहे है। आज सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा द्वारा माहौल खराब करने को लेकर कार्य किए जा रहे है। वहीं अब ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम जुट गई है। डीजीपी गौरव यादव ने माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए। कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं।

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पोस्ट में लिखा है कि 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता।

पोस्ट में कहा कि एक बार फिर KLA डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष धमाके की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here