Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

0
Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

होशियारपुरः हल्का उरमुड़ के ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव खरल खुर्द में उस वक्त एक रूह कंपा देने वाली घटना घटित हुई जब एक 8 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान सोलोनी पुत्री प्यारेलाल निवासी गांव खरल खुर्द थाना टांडा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब सोलोनी सुबह स्कूल जाने से पहले किसी काम से घर से बाहर निकली थी कि रास्ते में आवारा कुत्तों का एक झुंड उसे घेर लिया और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस तलाश के दौरान बच्ची रास्ते में ही खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मौके पर परिवार के लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here