Home Panchkula Haryana News: अस्पताल में Doctor पर Acid से महिला का चेहरा जलाने के आरोप, देखें वीडियो

Haryana News: अस्पताल में Doctor पर Acid से महिला का चेहरा जलाने के आरोप, देखें वीडियो

0
Haryana News: अस्पताल में Doctor पर Acid से महिला का चेहरा जलाने के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर पर महिला का चेहरा एसिड से जला देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि एसिड से उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। परिजनों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी देते गुलमोहम्मद निवासी बलटाना ने बताया कि वह पंचकूला के सरकारी अस्पताल में अपनी मां का इलाज करवाने के लिए आया था। उन्होंने 113 नंबर रुम में मां को स्किन के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर को दिखाया था। इलाज के दौरान डॉक्टर सुमित ने लापरवाही से इलाज करते हुए उनकी मां के चेहरे पर एसिड फेंक दिया जिससे उसकी मां का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। जब उसने मां का चेहर को देखा तो वह दंग रह गया। उसने इस मामले से डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और दवाई देकर मां के चेहरे पर लगाने की बात कही। जब वह सीनियर डॉक्टर से शिकायत लेकर गए तो उन्होंने कहा कि कोई ज्यादा सीरियस बात नहीं है, यह कुछ दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन उनकी मां का चेहरा देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि यह ज्यादा सीरियस नहीं हैं, क्योंकि उनकी मां का चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया है। उन्होंने कहा कि गणीमत यह रही कि मां की आंख बंद थी, नहीं तो उनकी आंखों की रोशनी तक जा सकती थी। उन्होंने मामले में इंसाफ की मांग करते हुए डॉक्टर की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अथॉरिटी को शिकायत कर दी है और उन्होंने मामले में जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

उधर, पीएमओ आरएस चौहान ने कहा है कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here