Home National नाव हादसा: नदी से महिला और बच्ची के शव बरामद, 4 लापता, देखें वीडियो

नाव हादसा: नदी से महिला और बच्ची के शव बरामद, 4 लापता, देखें वीडियो

0
नाव हादसा: नदी से महिला और बच्ची के शव बरामद, 4 लापता, देखें वीडियो
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुतुबपुर पटिया गांव के पास बुधवार रात साढ़े 8 बजे यमुना नदी में नाव पलट गई, जिसमें करीब 9 लोग सवार थे। घटना के बाद 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन बाकी लोग पानी में बह गए। वहीं घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान 2 शव बरामद किए। 11 घंटे बाद बरामद किए गए शव बच्ची और महिला का है। बचाव दल ने पहले महिला ब्रजरानी और उसके बाद 14 वर्षीय किशोरी अर्चना का शव नदी से निकाला। दोनों शव मिलने के बाद भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, क्योंकि अभी 4 बच्चे लापता हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जिनमें दो घाटमपुर के रहने वाले सगे भाई थे। दोनों शादी में शामिल होने अपनी रिश्तेदारी में आए थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नाव में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। किसी ने न लाइफ जैकेट पहनी थी न ही देसी सुरक्षा व्यवस्था रबड़-ट्यूब ही नाव में रखे थे। नाविक विष्णु तैरकर बाहर आ गया था, जबकि पारुल व रिंकू को बचा लिया गया था। घटना के बाद से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके अलावा फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोर भी नदी में उतरकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन तेज बारिश और नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। Read in English: https://encounternews.in/india/six-missing-after-boat-submerges-in-yamuna-river-in-uttar-pradeshs-hamirpur/ घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम जैसा माहौल है। हर कोई अपने लापता परिजनों की सलामती की दुआ कर रहा है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और नदी किनारे लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और पूरे बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और रेस्क्यू टीमों को हरसंभव मदद दी जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here