वहीं एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी करने के बाद बीएसएफ स्कूल को भी खाली करवाया जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि बीएसएफ स्कूल को थ्रेट नहीं आई है। मैनजमेंट का कहना है कि बच्चों की सेफ्टी के पर्पज से स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। स्कूल इंचार्ज और प्रिंसीपल ने बताया कि उनको मैनेजमेंट की तरफ से फोन आया था कि बच्चों को आज एक घंटा पहले छुट्टी कर दें। इसके चलते परेंट्स को एक घंटा पहले आकर बच्चों को लेकर जाने का मैसेज किया गया था। किसी तरह की थ्रेट की उनको जानकारी नहीं है। उन्होंने तो मैनेजमेंट की इंस्ट्रक्शन को ही फॉलो किया है। कल के लिए क्या इंस्ट्रक्शन होंगे ये भी पेरेंट्स के स्कूल ग्रुपों में सूचित कर दिया जाएगा। यह स्कूल बीएसएफ के उसी हेडक्वार्टर में चल रहा है, जिसके बाहर मंगलवार की रात एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ था। हालांकि अभी स्कूल खाली कराने की वजह सामने नहीं आई है।View this post on Instagram