Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नाकेबंदी पर पुलिस ने व्यक्ति को मारे थप्पड़, महिला के आरोप, गाड़ी लेकर निकले कर्मी, देखें वीडियो

Jalandhar News: नाकेबंदी पर पुलिस ने व्यक्ति को मारे थप्पड़, महिला के आरोप, गाड़ी लेकर निकले कर्मी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नाकेबंदी पर पुलिस ने व्यक्ति को मारे थप्पड़, महिला के आरोप, गाड़ी लेकर निकले कर्मी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान देर रात नाकेबंदी पर पुलिस कर्मी द्वारा पूजा नामक महिला ने बच्चे पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि 112 नंबर से पुलिस कर्मी अमरजीत सिंह द्वारा थप्पड़ मारे गए। इस दौरान पुलिस कर्मी गाड़ी लेकर मौके से चले गए। वहीं अन्य पुलिस कर्मी ने कहाकि उन्हें किसी को थप्पड़ मारते हुए नहीं देखा है। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी अमरजीत सिंह ने भी थप्पड़ मारने के आरोपों को नकारा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी कह रहा हैकि उसने बाइक सवार नौजवान का हेलमेट का चालान काटा है। मौके पर अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद है, जो थप्पड़ के आरोपों को इंकार करते हुए नजर आए। घटना स्थल पर भारी हंगामा होने के बाद पुलिस कर्मी गाड़ी लेकर चले गए।

पूजा का आरोप हैकि नाके पर चालान काटने के लिए बच्चे को रोका गया। आरोप है कि जब महिला ने दस्तावेज लाकर दिखाने के लिए कहा तो पुलिस कर्मी द्वारा बच्चे को थप्पड़ मारा गया। जिसके बाद देर रात घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। महिला का पुलिस पर ड्रिंक करके नाके पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया। इस घटना की वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर ली।

महिला ने कहा कि पुलिस महिला कमलजीत ने उनकी बात को सुना और थाना 2 में आकर बात करने के बारे में कहा। दरअसल, बाइक सवार नौजवान ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस दौरान बेटे का फोन आया कि पुलिस कर्मी चालान काटने लगे। जिसके बाद महिला नाके पर दस्तावेज लेकर पहुंच रही है। आरोप है कि जब तक वह नाके तक पहुंची तो पुलिस कर्मी ने बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने पुलिस कर्मी को संस्पेड करने की मांग की है। महिला ने उसके साथ गलत शब्दावली का आरोप लगाए है। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस कर्मी मौके से चले गए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here