Home Punjab>Amritsar Punjab News: दरबार साहिब पहुंची शुक्राना यात्रा, CM Mann ने ED की Raid को लेकर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

Punjab News: दरबार साहिब पहुंची शुक्राना यात्रा, CM Mann ने ED की Raid को लेकर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

0
Punjab News: दरबार साहिब पहुंची शुक्राना यात्रा, CM Mann ने ED की Raid को लेकर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बेअदबी कानून को लेकर शुक्राना यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न इलाकों में जाकर बेअदबी कानून का साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में गुरु चरणों में अरदास की और राज्य की तरक्की व खुशहाली के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी के मामलों में कड़ी सजा से जुड़े कानून में संशोधन का काम गुरु महाराज ने उनसे करवाया है और उन्हीं के आशीर्वाद से यह बिल पास हुआ है। वह सौभाग्यशाली हैं कि विधानसभा में पारित इस बिल को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी और लोगों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने अरदास की कि वह इसी तरह लोगों और गुरु घर की सेवा करते रहेंगे।

ED की कार्रवाई के बारे में बोलते हुए CM भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि इन छापों से उनका या उनकी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। यह छापा एक निजी कंपनी पर है और इसमें हमारे किसी भी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। वह आराम से छापामारी कर सकते हैं और जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई भी कर सकते हैं।

SGPC चुनावों में हो रही देरी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि SGPC के ‘आकाओं’ की चुनाव करवाने की कोई नीयत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे खुद बेअदबी के मामलों में शामिल हैं, जिस वजह से वे कानून को मानने से इनकार कर रहे हैं। दूसरी ओर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्पीकर कल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेअदबी के खिलाफ कानून पूरी विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था, न कि अकेले स्पीकर ने किया है। सभी की सहमति से ही कानून पास किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here