Home National तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

0
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

बांदाः कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र हादसे को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 15 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने मोपेड को टक्कर मारने के बाद उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस दौरान मोपेड ट्रक की टंकी के पास फंस गई, जिससे वाहन में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने से ट्रक के टायर और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय अनमोल गुप्ता, पुत्र बाबूलाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ग्रामीण श्रीपत मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और टक्कर के बाद भी चालक वाहन नहीं रोक सका।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here