Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ढाई करोड़ की हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: ढाई करोड़ की हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: ढाई करोड़ की हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एनटीएफ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। दरअसल, पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने पहले ही तस्करों को सख्त चेतावनी दी हुई है। पुलिस ने सख्त हिदायतें देते हुए तस्करों को कहा है कि या तो वह नशा तस्करी का धंधा छोड़ दें, नहीं तो सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे।

इसी के तहत ANTF लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 512 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर पंकज भगत ने बताया कि ANTF को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला अमृतसर के कस्बा रैय्या के पास एक काले रंग की थार में कुछ लोग हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं। सूचना पक्की और भरोसेमंद होने पर की गई विशेष नाकाबंदी दौरान थार को रोककर उसमें बैठे तीन आरोपियों को पकड़कर तलाशी में उनके पास से 512 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई।

बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी जा रही है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की पहचान करमबीर उर्फ कालू, निवासी तरनतारन मनप्रीत उर्फ साहिल, निवासी अमृतसर और साजनदीप उर्फ साजन निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में एक करमबीर के खिलाफ पहले भी NDPS का एक मुकद्दमा और लड़ाई-झगड़े के 2 मुकदमे दर्ज हैं। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके 3दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है, और पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाता था और कहां बेचता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here