Home National Servicing दौरान AC में Blast, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

Servicing दौरान AC में Blast, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

0
Servicing दौरान AC में Blast, 2 युवक घायल, देखें वीडियो
जयपुरः स्वेज फार्म स्थित महेश नगर क्षेत्र में एसी सर्विसिंग के दौरान ब्लास्ट होने से 2 युवक घायल होने का मामला सामने आया है। घटना बीते दोपहर की बताई जा रही है। इस दौरान अचानक ब्लास्ट से एसी के परखचे उड़ गए।
ब्लास्ट के कारण एक व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के पैर में चोट लगी। ब्लास्ट का धमाका इतना तेज था कि एसी के परखचे छत पर दूर दूर जा गिरे। वहीं काम कर रहे दोनों लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण छत पर खून ही खून बिखर गया। सूचना मिलने पर महेश नगर थाना अधिकारी सुरेश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दोनों ही व्यक्ति एसी सर्विसिंग का काम करते है। जानकारी देते महेश नगर थानाप्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी महेश नगर इलाके में किसी घर की छत में ब्लास्ट हुआ है। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो एसी में ब्लास्ट होने की जानकारी लगी। इसी छत पर 2 लोग एसी की सर्विसिंग कर रहे थे। दोनों इस ब्लास्ट में गंभीर घायल हुए है। घायलों की पहचान लाल बाबू (40) और रामेश्वर चौधरी (35) के रूप में हुई है। एक युवक के चेहरे पर और दूसरे के पैर में चोट आई है। दोनों को दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वे गोपाल गुप्ता एडवोकेट के यहां एसी की सर्विसिंग कर रहे थे। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग ब्लास्ट से सहम गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और स्थिति को कंट्रोल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here