Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दमकल विभाग के कर्मी से हुई 34 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो

Jalandhar News: दमकल विभाग के कर्मी से हुई 34 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: दमकल विभाग के कर्मी से हुई 34 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दमकल विभाग के कर्मी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने ठगी मारकर कर्मी के खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए। घटना का पता कर्मी को अगले दिन पता चला, जब सुबह कर्मी ने फोन पर मैसेज चैक किया। जिसके बाद पीड़ित ने बैंक खाते में पड़े अन्य पैसे बेटी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए राजकुमार ने कहा कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट है।

पीड़ित ने कहाकि उसका एसबीआई का एप्प नहीं चल रहा था। इस मामले को लेकर वह बैंक भी गया था, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। जिसके बाद उसे एक फोन नंबर 9863749244 से कॉल आया। इस दौरान फोन पर व्यक्ति ने एप्पल को लेकर डिटेल मांगी और उसने दे दी। सुबह जब वह उठा तो देखा फोन पर पैसे कटने का मैसेज आया हुआ है। इस दौरान पता चला कि उसके खाते से 34 हजार रुपए निकाले गए।

पीड़ित ने कहा कि उसका फोन भी हैक कर लिया गया। देर रात 11 बजे तक खाते में पैसे थे, लेकिन सुबह पता चला कि खाते में 20.400 रुपए रह गए। खाते में 54 हजार रुपए थे और यह सैलेरी के पैसे थे। जिसके बाद 20.400 रुपए उन्होंने सुबह बेटी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने कहा कि गरीब व्यक्ति है और वह सैलेरी से घर का गुजारा करता है। ऐसे में पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here