Home Punjab>Ludhiana Punjab News: स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते 4 काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

Punjab News: स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते 4 काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Punjab News: स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते 4 काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुगरी की पुलिस ने दोषियों को काबू किया है। पुलिस ने दोषियों के कब्जे से चोरी के बाइक भी बरामद किए है। वहीं लोगों ने काबू किए लोगों की जमकर छित्तर परेड की और नंगे करके पुलिस के हवाले किया। काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान, लक्की, सन्नी, मोनू और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार और लोहे की रॉड बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की ओर से दिए गए सख्त निर्देशों पर थाना प्रभारी ने लोगों की मदद से दोषियों को काबू करके चोरी के बाइक बरामद किए है। इस दौरान एक नौजवान ने बताया कि वह जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय है। पीड़ित ने कहा कि उस पर रॉड से स्नेचरों द्वारा हमला किया गया। इस घटना में उसकी टांग में चोट आई है। लेकिन लुटेरों घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे।

वहीं दूसरे नौजवान की बाजू पर चोटें आई है। पुलिस ने दोषियों के कब्जे से 2 बाइक बरामद की है। बरामद की गई दोनों बाइक की नंबर प्लेट फर्जी लगी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्पलेंडर बाइक है और स्नेचरों से लोहे की रॉड भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन्हीं चारों दोषियों ने इलाके में आतंक मचाया हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here