Home Mohali Punjab News: ED Team को आप प्रधान अमन अरोड़ा का चैलेंज, देखें Live

Punjab News: ED Team को आप प्रधान अमन अरोड़ा का चैलेंज, देखें Live

0
Punjab News: ED Team को आप प्रधान अमन अरोड़ा का चैलेंज, देखें Live

मोहालीः खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले कारोबारी के घर पर दबिश दी। ईडी टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया, जो पहले से नीचे गाड़ी लेकर खड़े ड्राइवर ने उठा लिया। हालांकि, टीम की नजर इस पर पड़ गई और टीम के सदस्यों ने पीछा कर बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और बैग से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं बीते दिन से विपक्ष की ओर से इस मामले को लेकर आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा पर निशाने साधे जा रहे थे। इस मामले को लेकर आज अमन अरोड़ा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी माता फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी और वह माता के साथ अस्पताल में मौजूद थे।

जिसके बाद पार्टी की मीटिंग में वह व्यस्त रहे। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें किसी साथी का फोन आया और उसने कहा कि उनके किसी साथी के घर भी ईडी की टीम ने रेड की है। जब उन्होंने ईडी रेड के बारे में पता किया तो पता चला कि गौरव धीर के घर ईडी की टीम ने रेड की। अमन अरोड़ा ने कहाकि शाम तक गौरव धीर के साथ उनका नाम जोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ईडी ने एक स्टेटमेंट जारी की, जिसमें गौरव धीर की कंपनी का जिक्र किया हुआ था। जिसके बाद दूसरी स्टेटमेंट में सबकुछ वहीं लिखा हुआ था और उसमें आखिरी लाइनों में गौरव धीर का नाम जोड़ दिया गया।

इस दौरान ईडी द्वारा गौरव धीर के साथ उनका नाम जोड़ दिया गया। अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी ने जो नाम दर्ज किए है, उन्होंने पहली बार सभी के नाम सुने है। लेकिन गौरव धीर के साथ वह भाई के साथ खड़े थे और खड़े रहेंगे और यह सांझ उनकी आगे भी जारी रहेंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि यारी दोस्ती 22 सालों से किसी से हो, वह गलत नहीं है। अमन अरोड़ा ने कहा कि गौरव के साथ उनकी दोस्ती है, लेकिन बिजनेस डिल आज तक उसके साथ नहीं हुई है। अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि 1991 से वह राजनीति में है और 1991 से आज तक किसी से पैसे लिए है और कोई साबित कर दें, अमन अरोड़ा राजनीति छोड़ देंगा। उन्होने कहा कि यह भाजपा की कूटनीति है और वह इस राजनीति को अच्छे से समझते है। वहीं ईडी की कार्रवाई में सुरेश कुमार नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि उसने भाजपा को ढाई लाख डोनेट किए थे, लेकिन ईडी ने भाजपा के किसी नेता का कोई जिक्र नहीं किया। अमन अरोड़ा ने ईडी को चैलेंज और अपील करते हुए कहा कि वह उनके बारे में दोषी पाए जाने के बार में साबित करें। अमन अरोड़ा ने कहा कि उनका फोन फारेसिंक लैब में भेज जांच करवा लें। गौरव धीर के अलावा नामजद लोगों में से किसी का नाम उनके फोन में भी है वह साबित करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here