Home Himachal>Una निकाय चुनावों के लिए ईवीएम पर कल होगा मॉक पोल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आग्रह

निकाय चुनावों के लिए ईवीएम पर कल होगा मॉक पोल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आग्रह

0
निकाय चुनावों के लिए ईवीएम पर कल होगा मॉक पोल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आग्रह

ऊना, (8 मई) सुशील पंडित : शहरी निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रक्रिया शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी।

उन्होंने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया के उपरांत अब शनिवार, 9 मई को राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल मशीनों में से 10 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉक पोल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉक पोल प्रक्रिया सुबह 7 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना की चौथी मंजिल स्थित बैठक कक्ष में आयोजित होगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here